Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSयुवती के आत्महत्या मामले में लिवइन पार्टनर व उसके घर वालों पर...

युवती के आत्महत्या मामले में लिवइन पार्टनर व उसके घर वालों पर हुआ मुकदमा

  • विवाहित युवक के साथ लिवइन में रह रही युवती थी गर्भवती

  • पिता ने लगाया गर्भपात न करने व दहेज को लेकर हत्या का आरोप

बाराबंकी। तीन साल से विवाहित युवक के साथ लिव इन में रह रही गर्भवती युवती के आत्महत्या मामले में पिता की तहरीर पर देवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता ने पुत्री को गुमराह कर कोर्ट मैरिज करने व गर्भपात का दबाव बनाने के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रामसनेहीघाट के गुलरिहा पोस्ट महुलारा निवासी महेंद्र कुमार की 28 वर्षीय पुत्री सीमा मोहल्ला शेख- 3 में रौनक गेस्ट हाउस के बगल तुफैल के मकान में किराए पर रहती थी। सीमा छपरा स्कूल के पास एक निजी अस्पताल में काम करती थी। सीमा का शव गुरुवार को उसके कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। मृतका के घुटने एक बड़े बक्से के ऊपर टिके हुए थे, और बगल में कुर्सी उल्टी पड़ी हुई थी। दोपहर पड़ोसियों ने कमरे का खुला हुआ दरवाजा देखकर झांका तो सीमा को लटके हुए देखा। मृतका सीमा के पिता महेंद्र कुमार ने बताया कि सलारपुर निवासी अमित गौतम उनका दूर का रिश्तेदार हैं। उसने उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर चार माह पूर्व कोर्ट में विवाह कर लिया था। आरोप है कि इस इस दौरान जब उनकी पुत्री गर्भवती तो अमित ने गर्भपात कराने का दबाव बनाया। जिसका विरोध करने पर उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई। महेंद्र ने अमित, पिता बंशीलाल, अमित की मां और पत्नी के हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी, फिलहाल आरोपी अमित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

इनसेटः छह माह से गर्भवती थी युवतीः युवती 6 माह की गर्भवती थी, और अमित पर लगातार अपने घर में रखने का दबाव बना रही थी। यहां तक अमित अस्पताल से मिलने वाले रुपए भी ले लेता था। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व सीमा अमित के घर सलारपुर गई थी। जहां पर उसकी पत्नी व घर वालों ने उसे मारा पीटा और घर से भगा दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments