ठेकेदार ने दर्ज कराया था मुकदमा मुकदमा, चोरी का माल सहित घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद
चोरी में शामिल तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
बाराबंकी। चार दिन पूर्व पुल निर्माण के लिए रखी लाखों की लोहे की शटरिंग व सरिया पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में ठेकेदार की तहरीर पर कुर्सी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चोरी हुआ माल सहित घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद हुआ है। घटना में शामिल तीन अन्य फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
आरपी इन्फ्रावेंचर प्रा.ली. कम्पनी ठेकेदार हरीश चंद्र निवासी शाहजहांपुर ने शनिवार को कुर्सी पुलिस को सूचना दी थी। जिसमें बताया था कि वह कुर्सी थाना क्षेत्र के निगोहां में पुलिया का निर्माण करने कार्य करा रहा है। जिसके लिए लोहे की शटरिंग, लोहे की प्लेटे व अन्य समान दिया गया था। 23 जुलाई की रात अज्ञात चोर 8 लोहे की शटरिंग प्लेट व सरिया के टुकड़े लगभग 90 किलो चोरी कर ले गए।
ठेकेदार की तहरीर पर कुर्सी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को लखनऊ के महिगवां निवासी आनंद पुत्र दिनेश चंद्र गौतम को कुर्सी के निगोंहा पुल के पास गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से चोरी हुआ माल सहित घटना प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। पकड़े के आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने कुलदीप रावत पुत्र सुन्दरलाल, सूरज शर्मा पुत्र राजकुमार, अभय मिश्रा पुत्र रामविलास निवासी ग्राम संसारपुर थाना महिगवां लखनऊ के साथ मिलकर 23 जुलाई की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया था। कुर्सी पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पकड़े के आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।