बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दिल दहला लेने वाली घटना सामने आई हैं। यहां के मोहम्म्दपुर खाला थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों की एक साथ नाले में डूबने से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बहनें खेत से घर वापस जा रही थी। पैर फिसलने से एक पानी से भरे नाले में गिर कर डूब गई। काफी देर तक वापस नही लौटने पर परिजनों ने बेटियों की तलाश शुरू की। दोपहर बाद दोनों के शव नाले में उतराते हुए देखे गए। सगी बहनों के डूबने से मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने शवों को पोंस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहम्मदपुर खाला थाना के तुलसीपुंर मजरे पर्वतपुर गांव के निवासी सुनील कुमार वर्मा मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते है। हरक्का गांव में सुनील वर्मा खेत में खाद डाल रहे थे। तभी मां सुशीला ने आंगनबाड़ी केंद्र से राशन लाने के लिए, पिता से मोबाइल फोन लाने के लिए दोनों बेटियों को भेजा दिया। 15 वर्षीय शिव देवी और 12 वर्षीय कंचन फोन लेकर घर आ रही थी। तभी हरक्का प्राथमिक विद्यालय के पीछे गहरे नाला में पैर फिसलने से पानी से भरे नाले में गिर कर डूब गई। घटना सुबह नौ बजे की बताई जा रही। काफी देर तक वापस नहीं लौटेने पर परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू की। दोपहर बाद दोनों पुत्रियों के शव पानी में उतरते हुए देखे गए। सूचना गांव पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया, कि राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता दिलाएं जाने के प्रयास किए जाएंगे।