Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपुलिस चौकी के सामने तेज रफ़्तार कार ने दो बहनों को रौंदा,...

पुलिस चौकी के सामने तेज रफ़्तार कार ने दो बहनों को रौंदा, एक की मौत दूसरी घायल 

  • लखनऊ-अयोध्या हाईवे पार करते समय हुआ हादसा

बाराबंकी : लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित माेहम्मदपुर पुलिस चाैकी के सामने सड़क पार कर रही दो बहनों को तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई। घायल बहनों को हिंद अस्पताल लाया गया, जहां उपचार न मिलने पर आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक घायल बहन को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद कार मौके से भाग गई।

सतरिख थाना के मौथरी कमरपुर सरैया निवासी रामकिशोर की 21 वर्षीय पुत्री आरती देवी तीन जुलाई को अपनी ममेरी बहन रूबी के साथ परेठिया निवासी रिश्तेदार के यहां रही थी। कोतवाली नगर अंतर्गत मोहम्मदपुर पुलिस चौकी के सामने वह टेंपो से उतरकर सड़क पार कर रही थी, तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की कार ने दोनों बहनों को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में आरती को गंभीर चोटें आईं, जबकि रूबी भी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिवारजन ने दोनों को हिंद अस्पताल पहुंचाया। मृतक के मामा प्रेम ने बताया कि हिंद में डाक्टर की उपलब्धता न होने के कारण वहां उपचार नहीं मिल सका और आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां आरती को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments