Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSधान की फसल देखने गया किसान मेड़ से फिसल कर गिरा, मौत

धान की फसल देखने गया किसान मेड़ से फिसल कर गिरा, मौत

  • काफी देर तक घायल अवस्था में पड़ा रहा किसान, अस्पताल में थम गई सांसे 

बाराबंकी : खेत में धान फसल की सिंचाई देखने जा रहे किसान मेड़ पर पैर फिसलने से गिर गए, जिससे उनके सीने पर गंभीर चोट लग गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

सतरिख थाना के मंजीठा निवासी 28 वर्षीय सुधीर कुमार तीन अगस्त की शाम 05:30 बजे अपने खेत धान की हो रही सिंचाई देखने गए थे। बताया जाता है कि खेत की मेड पर पैर फिसलने से वह गिर गये जिससे उनके सीने में गंभीर अंधरूनी चोट लग गई। चोट के कारण वह काफी देर तक वहीं पड़े रहे। थोड़ी देर बाद वह किसी प्रकार उठ कर सुधीर कुमार पास में स्थित मजीठा चौराहे पर गए और अपने एक परिचित से घर पर मोबाइल से फोन कर सूचना कराई। सुधीर के छोटे भाई सुनील ने बताया कि भाई के सीने में चोट लगी थी, जिनकों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रात करीब 12:30 बजे सुधीर की मौत हो गई। मौत के बाद सुधीर की पत्नी रोली, दो पुत्र एक वर्षीय सूर्यांश और चार वर्षीय आयांश सहित परिवारजन का रो रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments