Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSट्रेन व स्टेशन पर लूट व चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

ट्रेन व स्टेशन पर लूट व चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

बाराबंकी : ट्रेन में दरवाजे के पास की सीट पर बैठे यात्रियों के रुपये, बैग, सामान व मोबाइल आदि चोरी करने और छीन कर चलती ट्रेन से कूदने ले शातिर बदमाश को राजकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह बदमाश व रेलवे स्टेशन की भीड़-भाड़ में भी लोगों का सामान चोरी अथवा छिनैती करता है। पकड़ा गया आरोपित सोनभद्र जिले का है, जिस के पास से जीआरपी ने एक मोबाइल फोन व सोने का लाकेट बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा के आदेश पर ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर हो रही चोरी, जहर खुरानी व लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जीआरपी लगातार ट्रेनों की चेकिंग व इनामियां-वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। सीओ अमित सिंह के निर्देशन में जीआरपी थानाध्यक्ष ने गठित टीम इस शातिर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित सोनभद्र जिले के अउरी मोड़ के अनपरा निवासी अरमेंद्र कुमार को रविवार को बंकी रोड किनारे रेलवे आरपीएफ आवास रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

बरामदगी के बाद आरोपित पर चोरी कर मुकदमा लिखा गया गया है। आरोपित ने जीआरपी का पूछताछ में बताया कि घटना करने से पूर्व भीड़ भाड़ वाली ट्रेनों को चिंहित कर चलती ट्रेन व प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन और स्टेशन पर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में चोरी करता है। आरोपित के पकड़े जाने से चोरी की दो वारदातों का राजफाश भी हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments