बाराबंकी। विकास भवन सभागार में मंगलवार को चकबंदी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष व महामंत्री सहित सात पदों पर शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। पारदर्शी चुनाव के लिए चकबंदीकर्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष सरनाम सिंह को निर्वाचन अधिकारी तो तहसील लेखपाल संघ के महामंत्री अरविंद सिंह को सह चुनाव अधिकारी नामित किया गया था। जबकि अनुज यादव मुख्य चुनाव अधिकारी थे।
निर्वाचन अधिकारी के देखरेख में हुए चुनाव में रवि प्रकाश पांडेय को अध्यक्ष, धर्मवीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित सिंह को महामंत्री, सुनील कुमार यादव को कोषाध्यक्ष, श्रीमती इति वैश्य को लेखा परीक्षक, राजेन्द्र सिंह को सरंक्षक एवं पंकज कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक अध्यक्ष चकबंदी लेखपाल संघ के पद पर निर्वाचित किया गया।
चकबंदी लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके अग्रिम संगठनात्मक कार्यकाल की बधाई दी। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के सदस्यों के साथ विषम परिस्थितियों में रहकर उनके हक और अधिकार की लड़ाई जिम्मेदारी से लड़ने की भी नसीहत दी।
चकबंदी लेखपाल संघ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कुंवर आनंद प्रताप सिंह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



