प्रेमी के घर जाने पर स्वजनों ने की थी युवती की पिटाई
बाराबंकी सुबेहा थाना क्षेत्र का मामला
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पंचायत एक बेरहम फरमान ने प्रेमी युगल को हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे से दूर कर दिया। दोनों के आपस में न मिलने देने की पंचायती घोषणा से आहत होकर प्रेमिका ने मौत को गले लगा लिया।
प्रेमी युगल के लिए बुलाई गई पंचायत ने दोनों को न मिलने की घोषणा कर समझौता करा दिया। प्रेम में पागल प्रेमिका इसके बाद भी प्रेमी के घर पहुंच गई। युवक के परिवारजन ने इसकी सूचना युवती के घरवालों को देकर वापस भेज दिया, जिसके बाद आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।
सुबेहा थाना के एक गांव में बुधवार देर शाम एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों की बीच बढ़ी नजदीकियों के किस्से ग्रामीणों को पता चल गए। जिसके बाद दो दिन पहले ही प्रेमी-प्रेमिका के स्वजन ने स्थानीय संभ्रांत लोगों को गांव में एकत्रित कर पंचायत कराई। दोनों पक्षों में यह समझौता हुआ कि आज के बाद प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से नहीं मिलेंगे, लेकिन मंगलवार को युवती दोबारा प्रेमी के घर पहुंच गई तो लड़के पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना युवती के परिवारजन को दी। इसके बाद गुस्साये स्वजन ने युवती की पिटाई की और घर वापस ले गए।
बुधवार शाम युवती के परिवारजन शुकुल बाजार किसी कार्य से गए थे, जिसके बाद युवती ने घर का दरवाजा बंद कर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवारजन घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो युवती फांसी के फंदे पर झूल रही थी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सुबेहा थानाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मिलने के बाद विधिक कार्रवाई