Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshसीतापुर में STF और पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़: दैनिक जागरण पत्रकार...

सीतापुर में STF और पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़: दैनिक जागरण पत्रकार हत्याकांड के वांछित दो इनामी बदमाश ढेर

सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बुधवार की रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीतापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना पिसावां क्षेत्र में कुख्यात बदमाशों के साथ मुठभेड़ की। इस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक बदमाशों की पहचान राजू तिवारी उर्फ रिजवान पुत्र कृष्ण गोपाल उर्फ करीम ख़ान और संजय तिवारी उर्फ शिब्बू उर्फ शकील ख़ान पुत्र कृष्ण गोपाल उर्फ करीम ख़ान, दोनों निवासी अटवा थाना मिश्रिख, सीतापुर के रूप में हुई है।

 दैनिक जागरण पत्रकार के हत्याकांड में थे वांक्षित: दोनों बदमाश सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी की सनसनीखेज हत्या मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस की ओर से दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

कई संगीन वारदातों में थे शामिल: 

  • राजू उर्फ रिजवान ने वर्ष 2006 में थाना लखीमपुर खीरी क्षेत्र में उप निरीक्षक परवेज अली की धारदार हथियारों से हत्या कर सरकारी रिवाल्वर लूट लिया था।

  • वर्ष 2011 में संजय तिवारी उर्फ शकील ख़ान ने थाना मछरेहटा, सीतापुर में देवी सहाय शुक्ल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

  • इन दोनों पर हत्या, लूट और डकैती सहित दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस की बड़ी कामयाबी: एसटीएफ और सीतापुर पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे जिले में अपराध के खिलाफ कड़ा संदेश गया है। पुलिस प्रशासन ने पुष्टि की है कि इन बदमाशों की तलाश में लंबे समय से टीमें लगी थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments