Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSभीषण हादसाः हैदरगढ़ जा रही अनुबंधित बस पर गिरा गूलर का पेड़,...

भीषण हादसाः हैदरगढ़ जा रही अनुबंधित बस पर गिरा गूलर का पेड़, पांच की मौत, 17 घायल

  • बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी अनुबंधित बस में सवार थे 60 यात्री

  • हरख के राजाबाजार चौराहे के पास सुबह 10.30 बजे हुआ हादसा

बाराबंकी। जिला मुख्यालय से हैदरगढ़ जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस पर शुक्रवार की सुबह लगभग 10.30 बजे अचानक गूलर का पेड़ गिर गया। हादसे में एडीओ, शिक्षक व बस चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार 17 लोगों को चोटे पहुंची है। जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया। परिवहन निगम की ओर से सभी मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई।

शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे परिवहन निगम की बस बाराबंकी डिपो से हैदरगढ़ के लिए रवाना हुई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। यात्रा के दौरान बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर हरख के समीप राजाबाजार में 10.30 बजे अचानक सड़क किनारे स्थित एक गूलर का जर्जर पेड़ भारी बारिश के कारण बस पर जा गिरा। पेड़ बस के आगे के हिस्सा में गिरा, जिसमें पांच यात्री की तुरंत की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। तत्काल कार्यवाही करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर भेजा गया, इसमें लगभग 17 लोग थे, उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। घटना के डीएम शशांक त्रिपाठी, पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

एडीओ व शिक्षिका सहित पांच यात्रियों की मौतः नगर के गुलहरिया गार्दा निवासी शिक्षा मल्होत्रा पत्नी विनय कुमार प्राथमिक विद्यालय कादीपुर में सहायक अध्यापक है। यह बस से सिद्धौर में चल रही ट्रेनिंग में जा रही थी। नगर के संतोषी माता मंदिर पीरबटावन की रहने वाली जुही सक्सेना पुत्री मदन मोहन सक्सेना, यह ब्लाक हरख में सहायक विकास अधिकारी सांखिकी के पद पर लगभग 6 माह से कार्यरत थी। इससे पहले वह सिविल कोर्ट में कार्यरत थी। बंकी के उत्तर टोला निवासी मीना श्रीवास्तव भी हरख ब्लाक में क्लर्क थी। इनके पति दुर्गेश श्रीवास्तव की बीमारी से निधन के बाद मीना को नौकरी मिली थी। इनकी 18 वर्ष की पुत्री नैनी भी है। चालक अमेठी के शुक्ल बाजार निवासी संतोष कुमार पुत्र देव नारायण और अमेठी के इन्हौना निवासी रफीकुल निशा पत्नी मोहम्मद अली की मौत हुई है। वहीं, 17 लोग और चोटिल हुए हैं, जिसमें कोटवा की शैल कुमारी वर्मा कुम्हरावा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद हैदरगढ़ के रिजवान, सजीवन, अमेठी के शुक्ल बाजार के रामप्रसाद, रायबरेली के सुधीर कुमार, मोहम्मद अली, भुनईरुद्र कोठी के अर्जुन पुत्र बाबा दीन, इनका 12 वर्ष का बेटा लवलेश, हैदरगढ़ के परिचालक रामतीरथ दीक्षित सहित 17 लोग शामिल हैं। कई घायलों का भी पता नहीं चल पाया है, उन्होंने निजी क्लीनिक पर इलाज कराकर घर चले गए।

मृतक आश्रितों की पांच पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायताः जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम की अनुबंधित बस पर राजाबाजार के समीप गूलर का पेड़ भारी बारिश के कारण अचानक गिर गया। बस को काफी नुकसान पहुंचा और यात्री घायल हो गए। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में पांच यात्रियों की दुखद मृत्यु हो गई। मृतकों के आश्रित को परिवहन निगम की ओर से पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी।
क्षमता से अधिक बैठे थे यात्रीः हादसे के समय अनुबंधित बस में कुल 60 यात्री सवार होना बताया जा रहा है। जबकि बस में केवल 42 यात्रियों के ही बैठाने की क्षमता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments