साथियों के साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की थी चोरियां, सोने चांदी के जेवरात व नगदी बरामद
बाराबंकी। बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला एवं दरियाबाद पुलिस ने स्वाट एवं सर्विलांस टीम की मदद से दो हिस्ट्रीशीटर सहित चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर नौ चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात, नगदी, मेथा आयल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
दरियाबाद पुलिस ने जेठौती कुर्मियान रेलवे क्रासिंग के पास से 10 अगस्त को सात चोरी की घटनाओं के वांछित हिस्ट्रीशीटर लल्लू लोनिया पुत्र रामहरख निवासी ग्राम अम्बरपुर मजरे हड़हा थाना टिकैतनगर तथा राम समुझ पुत्र राम भजन ग्राम बभनाबारी दरियाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से एक नाक की कील, दो जोड़ी पायल, 13 लीटर मेंथा आयल, टूटा हुआ डीवीआर का बाक्स, एक बैट्री, 28 हजार रूपए नगदी बरामद हुई है।
आरोपियों ने पुलिस को पूछताद में बताया कि उन लोगों ने अपने अन्य साथियों के साथ 05 अगस्त की रात दरियाबाद अम्बरपुरवा गांव में मेंथा आयल व नगदी, 29 जुलाई की रात्रि रामनगर के परसिया में सोने-चांदी के जेवरात व नगदी, 02 अगस्त को रामसनेहीघाट के काशीपुर में एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी, एक जुलाई को थाना टिकैतनगर के जदवापुर, अरियामऊ में ओएमसी पावर प्राइवेट लिमिटेड से बैट्री, 22 जून को टिकैतनगर सराय दुनौली से एक कुन्टल 05 किलो मेंथा आयल 02 अप्रैल को थाना मसौली के ग्रीन गार्डेन सिटी से सोनी-चांदी के आभूषण व नगदी एवं 20 जून को जैदपुर के पाटमऊ में सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
दरियाबाद थाना प्रभारी मनोज सोनकर ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की सात घटनाओं में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं दो अन्य वांछितों वांछित बुधई पुत्र निर्मल दीक्षित, अंशू दीक्षित पुत्र बोरन दीक्षित निवासी अमनियापुर बदोसराय की तलाश की जा रही है।
दो चोरी की घटनाओं का हुआ राजफाशः मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने झंझरा चौराहे के पास से 10 अगस्त को हिस्ट्रीशीटर अर्जुन चौहान पुत्र शिवबालक चौहान व ठाकुर चौहान पुत्र रामेश्वर चौहान निवासीगण गोवा मंझारा थाना मोहम्मदपुर खाला को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक जोड़ी पायल, 4700 नगदी एवं घरेली सिलेंडर बरामद हुआ है। दोंनों ने छह माह पूर्व क्षेत्र के दशवंतपुर गांव में नगदी व सिलेडर तथा 03 माह पूर्व पडितपुरवा गांव में एक घर से नगदी व जेवरात चोरी को अंजाम दिया था। दोनों को जेल भेज दिया गया है।