Saturday, September 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSआदि शक्ति सेवा संस्थान ने बाल वैज्ञानिक को भेंट की अलमारी

आदि शक्ति सेवा संस्थान ने बाल वैज्ञानिक को भेंट की अलमारी

बाराबंकी। दरियाबाद के डलपुरवा निवासी बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को आदि शक्ति सेवा संस्थान की ओर से एक अलमारी उपहार स्वरूप भेंट की गई। समाजसेवियों ने पूजा पाल को बधाई देते हुए काफी सराहना की और भविष्य में किसी भी प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया।

सामाजिक संस्था के संरक्षक सरदर कुंवर पीयूष ने कहा कि जापान मे भारत का नाम रौशन करने वाली बाराबंकी की बेटी की वैज्ञानिक सोच के चलते आज पूरे विश्व मे कम लागत वाला धूल रहित थ्रेशर माड़ल का एक बड़ा अविष्कार हुआ है। जिसको दिल्ली मे पेटेन्ट किया जा रहा है। ऐसी सोच रखने वाली बाराबंकी के ग्राम डलपुरवा की होनहार बेटी पूजा पाल की जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है।

इस मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य वी0पी सिंह ने परिवार की प्रशंसा करते हुये परिजनो को बधाई दी। और होनहार बालिका के छोटे भाईयो व बहनो के बेहतर शिक्षा दिलाये जाने का आश्वासन भी दिया। तो वही मौजूद पं0 प्रत्यूष कांत शुक्ला ने कहा कि ग्राम डलपुरवा की होनहार बालिका पूजा पाल ने न केवल कम लागत वाला धूल रहित थ्रेसर मॉडल तैयार कर एक दूरदर्शी सोच का आविष्कार किया है। बल्कि पर्यावरण और कृषकों के स्वास्थ्य की दृष्टिकोण भी यह आविष्कार अत्यंत उपयोगी है। इस मौके पर एड़वोकेट सरदार भूपिन्दर पाल सिंह शैन्की, रवि धीमान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments