Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSभाजपा नेताओं में मारपीट! मोबाइल व चेन लूटने का आरोप

भाजपा नेताओं में मारपीट! मोबाइल व चेन लूटने का आरोप

  • भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र सहित दो लोग घायल, मुकदमा

बाराबंकी : आपसी कहासुनी के भाजपा से जुड़े दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र सहित दो लोगों घायल बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर मारपीट के साथ मोबाइल और चेन छीनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस तीन हमलावरों के खिलाफ लूट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है।

कोतवाली नगर के कोठी ढीह निवासी अरुण रावत पुत्र स्व. राम नरेश रावत ने पुलिस को तहरीर दी है कि नौ अगस्त की रात आवास विकास में विपक्षियों ने उन पर रंजिशन हमला कर दिया। हमले के दौरान उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन छीन लिया गया। हमले में उसके साथ एक अन्य साथी भी घायल हो गया। घटना के बाद रविवार को घंटो भाजपा नेता अरुण के समर्थन में कोतवाली नगर में डटे रहे। उनके साथ उनकी मां सरोज रावत भी शामिल थी। बताया जाता है कि जिन पर हमले का आरोप लगाया गया है वह भी भाजपा से जुड़े प्रभावशाली लाेग हैं। रविवार को पुलिस ने कुछ संभावित स्थानों पर आरोपितों की तलाश में दबिश भी दी। कोतवाल राम कृष्ण राना ने बताया कि मामले में लूट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

पार्टी में पद की लालसा में मारपीट की आशंका: बताया जाता है कि मारपीट एक दावत में हुए विवाद के दौरान हुई। दोनों पक्ष एक दूसरे के पूर्व परिचित हैं। वारदात के पीछे भाजपा के जिला स्तरीय पद की लालसा वश पर भी मारपीट होने की बात भी सामने आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments