Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSडॉ केएन मेडिकल कालेज के आपरेशन मैनेजर सहित चार की हादसे में...

डॉ केएन मेडिकल कालेज के आपरेशन मैनेजर सहित चार की हादसे में मौत, चार घायल

बाराबंकी। जिले भर में कई थाना क्षेत्रों में हुई विभिन्न हादसों में डॉ केएन मेडिकल कालेज के मैनेजर सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कार पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए जिनका उपचार सीएचसी हैदरगढ़ में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया।

बुलंदशहर के थाना सलेमपुर के सुरजावली निवासी 50 वर्षीय वेद प्रकाश शर्मा डा. केएन मेडिकल कालेज में करीब 12 वर्षों से आपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह परिसर में बने आवास में रहते थे। 16 अगस्त की रात करीब दस बजे वह कालेज से निकल कर फल लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदते हुए निकल गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
अयोध्या के पटरंगा थाना के कायमपुर निवासी 45 वर्षीय राम प्रकाश रामसनेहीघाट के रानीमऊ चौराहा पर हाईवे किनारे स्थित एक ढाबा पर खाना पकाने का काम करते थे। 16 अगस्त की शाम वह पैदल पास में स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल राम प्रकाश को सीएचसी बनी कोडर से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

रामसनेहीघाटः कोतवाली के मेहौरा निवासी 20 वर्षीय नारेंद्र गौतम शनिवार सुबह बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। घर लौटते समय बड़ेला के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। परिवारजन ने बताया कि नारेंद्र अहमदाबाद में काम करते थे और रक्षा बंधन पर घर आए थे। वहीं 15 अगस्त को रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के दिलौना बायपास के निकट सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। सुबह टहलने गए तेज कुमार ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली निरीक्षक अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के दाहिने हाथ पर राम भरोसे लिखा हुआ है।

सुबेहाः थाना में रविवार को कार सवार फिरोजाबाद के रसूलपुर निवासी अखिल, निखिल, कार्तिक पुत्रगण संजय गुप्ता व नमन गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता लखनऊ से गाजीपुर जा रहे थें। उमरवल किरसिया के पास पहुंचने पर कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। यूपीडा के कर्मचारियों ने सभी को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। सुबेहा कोतवाल कृष्णकांत सिंह का कहना है कि घायलों के स्वजन को सूचित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments