Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSउमरा पुलिस चौकी का एक सिपाही लाइन हाजिर, 11 थाने से किए...

उमरा पुलिस चौकी का एक सिपाही लाइन हाजिर, 11 थाने से किए अटैच

  • स्वतंत्रता  दिवस पर अवैध असलहा रखने के आरोपी को मुख्य अतिथि बनाने और सेल्फी लेने पर एसपी ने की कार्यवाही

  • एक मार्च को बड‌‌डूपुर पुलिस ने भेजा था जेल

बाराबंकी। अवैध तमंचा रखने के आरोप में जेल भेजे गए व्यक्ति को ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुर्सी पुलिस के मोमेंटो लेने और मुख्य अतिथि बनाने के बाद उसके साथ सेल्फी खिंचाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के साथ ली गई सेल्फी की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं उमरा चौकी के सभी पुलिस कर्मियों थाने से संबद्ध कर दिया गया है।

कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा निवासी निजाम ऊर्फ नईम पुत्र इब्राहिम को बड्डूपुर पुलिस ने एक मार्च 2025 को धधरा भट्ठे के निकट पुलिया से गिरफ्तार किया था। जिसके पास से पुलिस ने दो कारतूस व एक तमंचा बरामद किया था। इस मामले में बड्डूपुर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। कुछ दिनों पहले ही आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया था।

स्वतंत्रता दिवस पर कुर्सी थाने के उमरा चौकी पर आरोपी पुलिस कर्मियों के साथ
स्वतंत्रता दिवस पर कुर्सी थाने के उमरा चौकी पर आरोपी पुलिस कर्मियों के साथ

स्वतंत्रता दिवस के दिन एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया कुर्सी थाना के उमरा चौकी की वायरल हुई है। जिसमें पता चला आरोपी निजाम उर्फ नईम से उमरा चौकी पर झंडा रोहण कराने के बाद उसके साथ सेल्फी ली जा रही है। साथ ही आरेापी कुर्सी थाना प्रभारी को भी मोमेंटो देकर सम्मानित कर रहा है। इस मामले का एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सेल्फी लेने वाले पुलिस चौकी के सिपाही नरेन्द्र यादव को लाइन हाजिर करते हुए अन्य 11 सिपाहियों को कुर्सी थाने से सम्बद्ध कर दिया गया है।

इस मामले में कुर्सी थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी ने एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है, शेष चौकी की सभी पुलिस कर्मियों को थाने से सम्बद्ध कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments