टिकैतनगर थाने में तैनात एसएसआई विजय कुमार यादव हुए लाइन हाजिर
मित्तई चौकी प्रभारी रहे अखिलेश प्रजापति को बनाया गया उमरा का चौकी प्रभारी
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चुस्तदुरूस्त बनाए रखने के लिए तीन तीन निरीक्षक एवं 31 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इनमें 11 चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। जिमसें कोतवाली नगर के सिविल लाइन चौकी प्रभारी रहे संजय यादव को जेल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। काफी समय से अस्पताल चौकी के प्रभारी रहे प्रदीप कुमार सिंह को सुबेहा थाने के सरांयगोपी का चौकी प्रभारी बनाया गया है। जबकि जेल चौकी प्रभारी रहे रणजीत सिंह यादव को कोठी थाना भेजा गया है। टिकैतनगर कोतवाली के एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
तीन निरीक्षक बदलेः कोतवाली नगर में अतिरिक्त निरीक्षक पद पर तैनात पारस नाथ यादव को अपराध शाखा विवेचना सेल भेजा गया है। कोठी थाने के अतिरिक्त निरीक्षक रामनरेश यादव को कोतवाली नगर का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी को स्वाट टीम में भेजा गया है।
इन उपनिरीक्षकों के कहां से कहां हुए तबादलेः पुलिस लाइन से उप निरीक्षक दोमित्र सेन रावत को सर्विलांस सेल, अशोक कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी माती, शशिकांत सिंह को चौकी प्रभारी सिविल लाइंस, धर्मेन्द्र सिंह राठौर को प्रभारी फील्ड यूनिट, हरिश्चंद्र को थाना देवा, राकेश कुमार तिवारी को चौकी प्रभारी अलियाबाद, शिव सिंह को एसएसआई जहांगीराबाद, दीनानाथ को थाना रामनगर, प्रेम चंद्र को थाना फतेहपुर, महेन्द्र को न्यायालय सुरक्षा, प्रेमराज सिंह को थाना हैदरगढ़, सत्यपाल सिंह को थाना मसौली भेजा गया है। इसी प्रकार बंकी चौकी प्रभारी रहे मुकेश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी रामपुर कटरा सफदरगंज, धमेन्द्र कुमार शुक्ल को कोतवाली नगर से अस्पताल चौकी प्रभारी, अभिशेष राय कोतवाली नगर से सौमैया चौकी प्रभारी, संतोष कुमार त्रिपाठी को चौकी प्रभारी महादेवा थाना रामनगर से चौकी प्रभारी सआदतगंज, अभिनन्द पाण्डेय को चौकी सआदतगंज से चौकी प्रभारी महादेवा, विजय कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर से थाना देवा, अखिलेश कुमार प्रजापति को चौकी प्रभारी मितई थाना देवा से चौकी प्रभारी उमरा, संजय यादव को कोठी थाना से चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर, अवधेश कुमार को चौकी प्रभारी अलियाबाद से चौकी प्रभारी मानपुर लखैचा, राजू सागर को चौकी प्रभारी सरायगोपी से कोतवाली नगर, मिथिलेश चौहान को स्वाट टीम से चौकी प्रभारी बंकी, रणवीर सिंह को चौकी प्रभारी रामपुर कटरा से थाना दरियाबाद, अश्वनी कुमार सिंह को थाना जहाँगीराबाद से चौकी प्रभारी मित्तई थाना देवा, प्रवीण मिश्रा को फतेहपुर कोतवाली से चौकी प्रभारी दिलायलपुर, उमेश प्रसाद को मसौली थाने से प्रभारी इंण्टरपोल सेल भेजा गया है।
वहीं टिकैतनगर थाने में एसएसआई के रूप में तैनात रहे विजय कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।