Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSलूट व चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

लूट व चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

  • जैदपुर में लूट तो रामसनेहीघाट में हुई चोरी की घटना का हुआ राजफाश

  • नगद सहित लूट व चोरी का सामान बरामद, गिरफ्तार होने वालों में एक कबाड़ी भी शामिल

बाराबंकी। रेकी करने के बाद लूट व चोरी की वारदात करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को जैदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने लूट व चोरी की दो वारदातों का राजफाश करते हुए नकदी व लूट का सामान बरामद किया है। आरोपितों में एक चोरी अथवा लूट का सामान खरीदने वाला लखनऊ का कबाड़ी भी शामिल है।

थाना जैदपुर में निर्माणाधीन आटामील से 14 अगस्त को इस गिरोह ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। जिसमें छोटी बाजार निवासी राज बहादुर ने लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। जैदपुर पुलिस ने इस वारदात का राजफाश करते हुए सोमवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मसाौली थाना के तिलपुरा मजरे नहामऊ नकवासी सुभाष चौहान, कोतवाली नगर के रसूलपुर मुहल्ला निवासी रानू सिंह और सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना के धौरहरा उर्फ धरमपुर बढ़नी निवासी अनवर अली (कबाड़ी) शामिल हैं। अनवर वर्तमान में लखनऊ के थाना बीबीडी के मुहल्ला इस्लामनगर में रह रहा था। जिनको पुलिस ने जैदपुर से गिरफ्तार किया है।

दिन में रेकी कर रात में अंजामः एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपित साथियों के साथ मिलकर पहले दिन में बाइक से रेकी करते है और रात में मौका पाकर चोरी व लूट करके सामान को लखनऊ में कबाड़ी अनवर अली को बेच देते थे। 14 अगस्त को जैदपुर में एक आटा मील से चोरों ने दो जनरेटर के अल्टीनेटर से कापर तार, एक तार का बंडल, लूट का मोबाइल फोन व नकदी लूटा था। चार मई 2025 को रामसनेहीघाट के ग्राम दिलौना में एक घर से चोरी की थी। गिरफ्तारी से दोनों वारदातों का राजफाश हो गया है। वहीं गिरोह एक बदमाश कोतवाली नगर के गदिया निवासी रौनक वर्मा अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

सीओ सदर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि सुभाष पर लखनऊ व बाराबंकी के विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमे हैं। जबकि रानू सिंह दहेज उत्पीड़न में जेल जा चुका है।

एसएचओ जैदपुर संतोष सिंह ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से 15.100 किग्रा कापर तार, एक बंडल तार, लूट के मोबाइल सहित कुल पांच मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त बाइक, सहित वायर कटर और 15 हजार 20 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments