रामनगर, सतरिख एवं सुबेहा थाना क्षेत्र में हुई घटनाएं, जांच में जुटी पुलिस
बाराबंकी। रामनगर, सतरिख एवं सुबेहा थाना क्षेत्रों में दो सगी बहनों सहित चार के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। रामनगर थाना क्षेत्र में कालेज से पैदल घर जा रही दो छात्राओं को बाइक सवार युवकों ने छेड़ा जिसका एक व्यक्ति ने विरोध किया तो उल्टा उस पर ही हमला कर दिया गया। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
दो सगी बहनों से बाइक सवार युवकों ने की छेडछाड़, धमकाया: रामनगर कस्बा स्थित एक इंटर कालेज से पढ़कर दो छात्राएं घर लौट रही थी। दोनों छात्राएं रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर गोन्दौरा मोड़ के पास पहुंची थी, इसी दौरान रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवसानी निवासी कुनाल पुत्र सोनू व आदित्य पुत्र बदल सिंह बाइक से अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे गए। आरोप है कि बाइक रोक कर दोनों युवकों ने छात्राओं के साथ अभद्रता करते हुए उनका हाथ पकड़ लिया। छात्राओं के शोर शराबा करने पर रास्ते से गुजर रहे गोंदौरा गांव निवासी कृपा शंकर मिश्रा ने बीच बराव किया तो सभी आरोपी मिलकर गालियां देते हुए उनसे मारपीट करने लगे। छात्राओं के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रामनगर पुलिस ने छात्रों के पिता की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकतें: कालेज से लौट रही दो सगी बहनों सहित चार से छेड़छाड़ का आरोपसतरिख थाने में तहरीर देकर एक महिला ने बताया कि 18 अगस्त को उसका पड़ोसी अरून पुत्र परसराम उसके घर में घुस आया और कमरे में आकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके पति को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। सोर सुनकर परिवार व आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। सतरिख पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शौंच गई युवती से गांव के युवक ने की छेड़छाड़: सुबेहा थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 18 अगस्त को लगभग 10 बजे उसकी पुत्री शौच के लिए गई थी। आरोप है कि उसके गांव का ही रहने वाला राम कुमार पुत्र अंबर सिंह वहां पहुंचा और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। घर पहुंची पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी। जिस पर पीड़िता की बहन आरोपी के घर विरोध जताने पहुंची तो उल्टा उसे ही अरविंद, जगदंबा ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारा पीटा। सुबेहा पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।