Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसात प्रभारी निरीक्षक बदले, दो का गैर जनपद तबादला

सात प्रभारी निरीक्षक बदले, दो का गैर जनपद तबादला

बाराबंकी। एक दिन पहले बड़ी संख्या में हुए उपनिरीक्षकों के तबादले के दूसरे दिन एसपी ने सात थाना प्रभारी निरीक्षकों का भी कार्य क्षेत्र बदल दिया है। इनमें से थाना कोठी के प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण खीरी और बदोसरांय के प्रभारी संतोष कुमार का अयोध्या होने पर इन्हें रिलीव कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने 18 अगस्त को देर रात निरीक्षक रत्नेश कुमार पांडेय को टिकैतनगर कोतवाली प्रभारी पद से हटा कर मीडिया सेल का प्रभारी बनाया है। वहीं इनके स्थान पर मोहम्मदपुर ला थाना के प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ल को टिकैतनगर, अपराधा शाखा (विवेचना सेल) में तैनात निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को मोहम्मदपुर खाला के प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह पुलिस लाइन में सम्बद्ध निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया को जितेन्द्र प्रताप सिंह के स्थान पर कोठी का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी के साथ प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ रहे अजीत कुमार विद्यार्थी को अयोध्या जनपद स्थानांतरण हुए निरीक्षक संतोष कुमार की जगह बदोसरांय थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments