Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSटीएसआई राम जतन यादव ने छात्रा को सौंपा उसका खोया बैग

टीएसआई राम जतन यादव ने छात्रा को सौंपा उसका खोया बैग

बाराबंकी। यातायात प्रभारी ने एक छात्रा को अथक प्रयास के बाद उसका खोया हुआ बैग खोज कर मंगलवार को उसे सौंप दिया है। छात्रा ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम धमेड़ी द्वितीय निवासी राम प्रकाश अवस्थी की पुत्री नित्या अवस्थी 18 अगस्त को लखनऊ से रामनगर जा रहे थी। इसी दौरान कोतवाली नगर के पटेल तिराहा पर एक आटो में उसका सामान सहित बैग छूट गया था। छात्रा ने इसकी जानकारी यातायात प्रभारी राम जतन यादव को दी। टीएसआई राम जतन व आईटीएमएस कार्यालय ने संयुक्त रूप से विभिन्न चौराहे व रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ऑटो को खोज कर सामान सहित मिले बैग को नित्या अवस्थी को सकुशल सुपुर्द कर दिया। बैग मिलने के बाद छात्रा ने बाराबंकी एवं यातायात पुलिस की भूरि-भूरि सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments