Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजाम का कारण पूछने पर टोलकर्मियों ने दो युवकों को दौड़ा कर...

जाम का कारण पूछने पर टोलकर्मियों ने दो युवकों को दौड़ा कर पीटा

  • पीड़ित की तहरीर पर मसौली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, कार्यवाही शुरु

बाराबंकी। रामनगर-बहराइच मार्ग पर सहावपुर टोला प्लाजा पर लगे जाम को लेकर पूछने पर टोल कर्मियों ने कार सवार युवक व उसके भाई की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बराव किया तो आरोपी जानमाल की धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने दो महिला टोल कर्मी व अज्ञात सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

गोडा जनपद के थाना कोतवाली नगर अंतर्गत गरीबी पुरवा निवासी देवेन्द्र प्रताप यादव 18 अगस्त को लखनऊ से घर जा रहा था। देवेन्द्र ने बताया कि शाम 7.25 से 8.15 बजे तक उसके आगे लगी गाड़ियां काफी देर तक निकल नहीं पा रही थी। जिस पर उसने टोल कर्मी से जाम लगने की जानकारी ली। आरेाप है कि कारण पूछने पर टोल कर्मी उसके साथ गाली गलौज करने लगे, जिसका उसने विरोध किया तो उसे व उसके भाई को टोल के लगभग आधा दर्जन कर्मियों ने पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बराव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित के अनुसार मारने वालों में टोल कर्मी अमित, दो महिला शीबा, शबाना व अन्य शामिल है। पीड़ित ने मामले की तहरीर मसौली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments