Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSएसपी ने जनपदीय मोबाइल फारेंसिंक वैन का किया शुभारंभ

एसपी ने जनपदीय मोबाइल फारेंसिंक वैन का किया शुभारंभ

  • पीड़ितों एवं संदिग्धों से प्रासंगिक फोरेसिंग साक्ष्यों की पहचान करने में उपयोगी है फारेंसिंक वैन

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने बुधवार को जनपदीय मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। यह वैन अपराध स्थल पर जल्द से जल्द पहुंच कर जांच अधिकारी को पीड़ितों और संदिग्धों से प्रासंगिक साक्ष्य की पहचान करने और उन्हें एकत्र करने में उपयोगी होगी।

एसपी ने बताया कि यह जनपदीय फॉरेंसिक वैन अपराध स्थल पर जल्द से जल्द पहुँचकर जाँच अधिकारियों को अपराध स्थल, पीड़ितों तथा संदिग्धों से प्रासंगिक फोरेंसिक साक्ष्यों की पहचान करने और उन्हें एकत्र करने में उपयोगी है, जो फोरेंसिक साक्ष्य के प्राथमिक स्रोत हैं। इसमें आधुनिक फोरेंसिक उपकरण किट फिंगरप्रिंट, बॉडी फ्लूइड, बाल और फाइबर, बंदूक की गोली के अवशेष, विस्फोटक अवशेष, काटने के निशान, संदिग्ध दस्तावेज़, टायर के निशान, जूते के निशान, मादक दवाओं आदि का पता लगाने में महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस दक्षिणी रितेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments