Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWS20 साल बाद उसी जमीन बैनामा करा जालसाजों ने हड़पे गए 11...

20 साल बाद उसी जमीन बैनामा करा जालसाजों ने हड़पे गए 11 लाख

  • महिला ने लगाई एसपी से गुहार, देवा पुलिस ने दर्ज कर आरोपियों पर मुकदमा

बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में धोखाधड़ी कर 20 वर्ष पहले बिक चुकी जमीन को दूसरे के हाथ बिक्री करके लाखों रूपए हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने जालसाजों के विरूद्ध एसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर देवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों पर कार्यवाही शुरु कर दी है।

देवा थाना क्षेत्र के ग्राम मऊजानीपुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी राकेश ने एसपी को तहरीर दी थी, जिसमें बताया है कि उसके पति ने अपने पूर्व परिचित प्रदीप यादव पुत्र बालक राम निवासी अजीजाबाद कोडरी, देवा तथा उसके मित्र जितेन्द्र उर्फ परगल वर्मा पुत्र शिव कुमार वर्मा निवासी चांदसराय, माती देवा के माध्यम से नन्हे प्रसाद पुत्र सियाराम निवासी राजापुर कोड़री की गाटा संख्या 794 रकबा 0.0171हेक्टेयर जमीन 10.92 लाख देकर बैनामा कराया था। पीड़िता के अनुसार बैनामा के दूसरे दिन पता चला कि जितेन्द्र के रिश्तेदार नन्हे प्रसाद ने जिस जमीन का उसे बैनामा कराया उसे 20 पहले ही 28 दिसंबर 2005 को गांव के ही रामसजीवन, रामभरोसे, सुरेशचन्द्र, उमेशचन्द्र, अवधेश कुमार पुत्रगण रामदास के नाम बैनामा करा चुका है। आरोप है कि प्रदीप व जितेन्द्र ने नन्हे प्रसाद के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर उसी जमीन का बैनामा करा उसके 10.92 लाख हड़प लिया है। जिससे पीड़िता व उसका पति बदहवाश अवस्था में दर-दर भटक रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि जब आरोपियों से फर्जी बैनामा कराने पर बात की गई तो उल्टा उसे जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए देवा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
देवा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एसपी के आदेश इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है। जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments