-
मायके पक्ष ने तहरीर देकर लगाया दहेज हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज
खाना परोसने में देरी से हुआ विवाद तो पत्नी के सिर पर किया वार, मौत
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के मल्लपुर मजरे सलेमपुर निवासी अमरीश गौतम पुत्र सियाराम गौतम का विवाह सीतापुर जनपद के महमूदाबाद निवासी सुमन के साथ तीन वर्ष पहले हुआ था। शनिवार दोपहर अजय खेत से घर पहुंचा था। बताया जाता है कि अजय ने पत्नी से खाना मांगा, जिसके बाद खाना मिलने हुई देरी पर दंपित्त में विवाद होने लगा। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि अजय ने किचन में पड़ी फुंकनी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे सुमन वहीं पर अचेत होकर गिर गई। गंभीर अवस्था में परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
RELATED ARTICLES



