Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSखाना परोसने में देरी से हुआ विवाद तो पत्नी के सिर पर...

खाना परोसने में देरी से हुआ विवाद तो पत्नी के सिर पर किया वार, मौत

  • मायके पक्ष ने तहरीर देकर लगाया दहेज हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। खाना परोसने में देरी से नाराज पति ने पत्नी के सिर पर रसोई में रखी लोहे की फुकनी से वार कर दिया। जिससे महिला बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन में परिजन महिला को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतका के मायके पक्ष से मिली तहरीर पर बड‌डूपुर पुलिस ने आरोपी पति पर दहेज हत्या कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के मल्लपुर मजरे सलेमपुर निवासी अमरीश गौतम पुत्र सियाराम गौतम का विवाह सीतापुर जनपद के महमूदाबाद निवासी सुमन के साथ तीन वर्ष पहले हुआ था। शनिवार दोपहर अजय खेत से घर पहुंचा था। बताया जाता है कि अजय ने पत्नी से खाना मांगा, जिसके बाद खाना मिलने हुई देरी पर दंपित्त में विवाद होने लगा। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि अजय ने किचन में पड़ी फुंकनी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे सुमन वहीं पर अचेत होकर गिर गई। गंभीर अवस्था में परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर नाराज मायके पक्ष ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची बड‌डूपुर पुलिस ने घटना का जायजा लिया और मायके पक्ष तहरीर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि खाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments