Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedलखीमपुर खीरी से दिल दहला देने वाली खबर: आर्थिक तंगी बनी नवजात...

लखीमपुर खीरी से दिल दहला देने वाली खबर: आर्थिक तंगी बनी नवजात की मौत का कारण, पिता झोले में शव लेकर पहुंचा डीएम दफ्तर 

लखीमपुर खीरी। जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आर्थिक तंगी और पैसों के अभाव में इलाज न मिलने से एक नवजात ने दुनिया में कदम रखते ही दम तोड़ दिया।

मामला महेवागंज स्थित गोलदार अस्पताल का है, जहां बच्चे के पिता अपनी गर्भवती पत्नी को डिलीवरी के लिए लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने पैसे न होने की वजह से इलाज करने से मना कर दिया। इलाज न मिलने से नवजात ने मां के गर्भ में ही दम तोड़ दिया।

हृदय विदारक घटना के बाद दुखी पिता अपने नवजात की लाश झोले में रखकर सीधे डीएम ऑफिस पहुंच गया। पिता ने अधिकारियों को बताया कि पत्नी की हालत बेहद नाजुक है और वह बार-बार अपने बच्चे को देखने की जिद कर रही है। मजबूरी में परिवार उसे यह कहकर बहला रहा है कि बच्चा “कांच में रखवाया गया है।”

घटना सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाही बरतने वाले अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments