Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedगजब हो गया! उज्जैन में अंतिम संस्कार से पहले लौटी बुज़ुर्ग महिला...

गजब हो गया! उज्जैन में अंतिम संस्कार से पहले लौटी बुज़ुर्ग महिला की सांसें, स्पीड ब्रेकर बना जीवनदाता

  • चिकित्सकों ने सिर की नस फटने और ब्रेन हेमरेज से वजह बता घोषित किया था महिला को मृतक 

उज्जैन। अक्सर कहा जाता है कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, और उज्जैन जिले के खाचरोद में हुई यह घटना इस कहावत को सच साबित करती है। यहां 75 वर्षीय अयोध्या बाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन अंतिम संस्कार से ठीक पहले एक स्पीड ब्रेकर ने उनकी जिंदगी बदल दी।

परिजनों के मुताबिक अयोध्या बाई की तबीयत अचानक बिगड़ी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके सिर की नस फटने और ब्रेन हेमरेज की स्थिति बताई। इंदौर के अस्पताल में उनका ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवारजन उनका शव गांव लेकर लौट रहे थे।

यात्रा के दौरान खाचरोद के पास अचानक वाहन एक स्पीड ब्रेकर से उछला। झटके से गाड़ी में बैठे सभी लोग घबरा गए, लेकिन उसी क्षण अयोध्या बाई को खांसी आई और उनकी धड़कनें फिर से चलने लगीं।

इस अप्रत्याशित घटना ने परिजनों को ही नहीं, पूरे गांव को हैरान कर दिया। लोग जहां शोक में डूबे थे, वहीं महिला को जीवित देखकर खुशी से झूम उठे।

गौर करने वाली बात यह है कि अयोध्या बाई के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। समाजजनों को निधन की सूचना भी भेज दी गई थी, लेकिन जब खबर फैली कि वे जीवित हैं तो लोग इसे भगवान का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना करने लगे।

इस घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि जिंदगी और मौत के बीच का फर्क कभी-कभी एक पल और एक झटके का भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments