Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी कारागार में हेड जेल वार्डन की हृदयाघात पड़ने से मौत

बाराबंकी कारागार में हेड जेल वार्डन की हृदयाघात पड़ने से मौत

  • डेढ़ माह पूर्व कराई थी बाईपास सर्जरी, चल रहे थे अवकाश पर

बाराबंकी। जिला कारागार में नियुक्त हेड जेल वार्डन की हृदयाघात पड़ने से मंगलवार की देर रात मौत हो गई। मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हेड जेल वार्डन इसी वर्ष जनवरी में अंबेडकरनगर से स्थानांतरण पर आए थे। मृत्यु की सूचना पर पहुंचे परिवारजनों में चीख-पुकार मची है। कारागार प्रशासन के अनुसार वह करीब दो माह से अवकाश पर चल रहे थे।

प्रतापगढ़ जिला के कुंडा थाना के बारी का पुरवा मदरी निवासी 51 वर्षीय रामसुमेर कारागार विभाग में बतौर हेड जेल वार्डन के पद पर थे। वर्तमान में वह जिला कारागार में तैनात थे जो जनवरी 2025 में ही अंबेडकर नगर से स्थानांतरण पर बाराबंकी आए थे। राम सुमेर के पुत्र मनीष और भाई धर्मेंद्र ने बताया कि राम सुमेर हृदय रोग से ग्रसित थे, जिनका उपचार चल रहा था और मात्र डेढ़ माह पूर्व ही हृदय की सर्जरी कराए थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह ड्यूटी के लिए कारागार डयूटी पर गए थे। जहां अचानक उनकी हालत बिगड़ी और आनन-आनन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि राम सुमेर यहां हेड जेल वार्डन थे बीमारी के चलते करीब दो माह से अवकाश पर हैं। जानकारी में आया था कि वह इलाज कराकर वापस आ गए हैं, लेकिन अभी डयूटी पर वापस नहीं की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments