Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनदी में छलांग लगाने वाले युवक व उसकी पत्नी पर मुकदमा

नदी में छलांग लगाने वाले युवक व उसकी पत्नी पर मुकदमा

बाराबंकी। आत्महत्या करने के लिए नदी में कूदे युवक व उसकी पत्नी के खिलाफ सुबेहा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मुकदमा एक महिला की तहरीर पर दर्ज हुआ है। महिला ने युवक पर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास तथा पत्नी पर गाली गलौच करने का आरोप लगाया है।

सुबेहा थाने में तहरीर देकर महिला ने बताया कि आठ दिन पूर्व राम करन ने उसे कई बार फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। महिला के अनुसार युवक की बताई हुई जगह पर जब वह पहुंची तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। यह घटना आड़ में खड़े होकर दूसरा युवक देख रहा था। जिसने पूरी घटना गांव में जाकर बता दी। घटना की जानकारी राम करन की पत्नी को भी पता चली। आरोप है कि आरोपी की पत्नी पीड़िता को उस दिन से लगातार गालियां दे रही है। जिससे आहत होकर आरोपी युवक ने जान देने के लिए नदी में छलांग लगा दी थी। दूसरे दिन अचेत अवस्था में युवक नदी के किराने पाया गया था। सुबेहा पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी दंपत्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments