जमीन देने के आश्वासन पर माने, जंगल से भाग कर बचाई जान
बाराबंकी। जमीन विवाद में दबंगों ने अपने लगभग एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर बाउड्रीवाल का निर्माण करा रहे पिता-पुत्र को अगवा कर जंगल में ले जाकर काफी मारापीटा और जान से मार डालने की धमकी दी। यही नहीं काम करने वाले मजूदरों व राजमिस्त्री को भी आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित युवक ने आरेापी पिता-पुत्र सहित लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली नगर के गोसाईपुरवा बंकी निवासी राजशेखर यादव ने पुलिस को तहरीर दी हैं। जिमसें बताया कि उसने बंकी देहात में गाटा संख्या 756 की 19 अगस्त को रजिस्ट्री कराई थी, जिस पर 25 अगस्त को बाउंड्री वाल का निर्माण करा रहा था। वादी के अनुसार इस दौरान 25 अगस्त को समय लगभग 12 बजे तीन गाड़ियों से पम्मु यादव तथा उनका पुत्र अनिकेत यादव अपने आठ दस साथियों के साथ वहां आ धमका और गालियां देने लगा। आरोप है कि गालियां देते हुए आरोपियों ने उसे व उसके पिता को पकड़ लिया तथा मजदूर राजन, संतु व राज मिस्त्री को गाली देते हुए लाठी डंडा मारते हुए भगा दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे व उसके पिता जय प्रकाश यादव को अगवा कर गाड़ी में बैठा लिया गया और चलती गाड़ी में काफी मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी साथ ही पीड़ित का मोबाइल छीन कर उसमें बनाई गई घटना की वीडियो डिलीट कर दिया और स्वीचऑफ कर मोबाइल पकड़ा दिया।
तहरीर में बताया गया कि सफेदाबाद ओवरब्रिज के पास जंगल में उतार का उन लोगों का वीडियो बनाया गया यही नहीं धमकाया कि जिस जमीन की रजिस्ट्री कराए हो उसे हमें दे दो नहीं तो यहीं मार कर ट्रेन के सामने फेंक देगें। पीड़ित के अनुसार जान बचाने के लिए हम लोगों ने जमीन देना स्वीकार किया तब जाकर आरोपियों ने उन्हें मारना बंद किया। किसी तरह पीड़ित भीड़ भाड़ वाली जगह पर भाग पर पहुंचे तो आरोपी छोड़ कर भाग गए।
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आरके राना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।