Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSरफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंदा, मौत

रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंदा, मौत

  • रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर मामपुर मोड़ के पास हुआ जोरदार हादसा

बाराबंकी। पेट्रोल पंप से घर को वापस आ रहे एक बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मरणासन्न व्यक्ति को एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल फिर लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही घायल की मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

रामनगर थाना के जफरपुर मजरे मामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेश यादव पुत्र संतराम यादव रविवार शाम करीब छह बजे रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर खालिसपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर वापस घर आ रहे थे। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर जफरपुर मोड़ के पास फतेहपुर के ओर से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से व्यक्ति सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना परिवारजनों को देकर घायल को एंबुलेंस से रामनगर सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन यहां भी नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने उसे डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया। घायल ने लखनऊ जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने रामनगर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद घर में चीखपुकार मची है। रामनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुढियामऊ चौकी इंचार्ज राम अवतार ने बताया, कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं घटनास्थल से मिली कार की नंबर प्लेट से कार की पहचान की जा रही है।

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का सायाः मृतक सुरेश यादव के चार बच्चे है।जिसमें बड़ी बेटी सोनी 20 साल की, पंकज यादव 18 साल का,विकास यादव 14 साल का और अंजलि दस साल की है। हादसे से इन बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। वहीं पत्नी ममता के साथ घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments