Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपूर्व विधायक पुत्र सहित छह लोग डकैती व हत्या के प्रयास के...

पूर्व विधायक पुत्र सहित छह लोग डकैती व हत्या के प्रयास के आरोप में नाजमद

  • 22 दिन पहले हुई थी मारपीट, पहले पूर्व विधायक पुत्र ने कराया था मुकदमा

  • डकैती व जान से मारने के प्रयास सहित कई धाराओं में हुआ मुकदमा

बाराबंकी। 22 दिन पहले पूर्व विधायक पुत्र सहित दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने एसीएसटी, डकैती सहित कई धाराओं में लगभग आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। यह मुकदमा बछरावां के पूर्व भाजपा विधायक स्व.रामनरेश रावत के बेटे की तहरीर पर दर्ज किया था। अब अदालत के आदेश पर हुए क्रास मुकदमें में स्व.रामनरेश रावत के बेटे सहित छह लोगों पर डकैती आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष सत्ताधरी पार्टी से जुड़ हैं।

कोतवाली नगर के मुहल्ला आजाद निवासी जयशंकर त्रिवेदी के पुत्र पुलकित त्रिवेदी ने पूर्व विधायक के पुत्र अरुण रावत निवासी कोठीडीह, कोतवाली नगर, रवि सिंह निवासी मुहल्ला उत्तर धवना गोमतीनगर लखनऊ, सर्वेश अवस्थी निवासी राम जानकी नगर कोतवाली नगर और दिवाकर सिंह निवासी मुहल्ला अभय नगर कोतवाली नगर सहित दो अज्ञात पर डकैती व जानलेवा हमले आदि की धाराओं में मुकदमा कराया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर कराया गया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार नौ अगस्त 2025 की रात पुलकित अपने मित्र अंकुश सिंह चौहान के सफदरगंज दादरा चौराहा पर स्थित होटल रायल अर्चिट मोटल में खाना खा रहे थे, तभी अरुण रावत अपने साले रवि सिंह के साथ आए और सर्वेश अवस्थी पर फोन पर गाली व धमकी देने की बात कहकर अपने घर के लिए लेकर चले। विकास भवन तिराहे के पास पुलिस चौकी के आगे सर्वेश ने हाथ देकर रोका और अपने मित्र दिवाकर सिंह व अन्य दो लोग के साथ हाकी व धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे अंकुश सिंह चौहान व अमन वर्मा के गले से सर्वेश ने सोने की चौन छीनकर जानलेवा हमला कर दिया। अरुण रावत ने सर्वेश से कहा कि हत्या कर दो वह बहाने से यहां आया है। अरुण ने अमन वर्मा को दांत से काट लिया और उसके साले रवि ने अमन वर्मा की जेब में रखे 20 हजार रुपये छीने और अंश को गिराकर उसकी जेब से 50 हजार रुपये छीन लिए। स्थानीय पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो प पीड़ित ने 18 अगस्त को न्यायालय में गोहार लगाई जहां से हुए आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा लिखा है।

पहले पूर्व विधायक पुत्र ने दर्ज कराया था मुकदमाः अरुण रावत ने दस अगस्त को मुकदमा कराया था कि नौ अगस्त की शाम पुलकित त्रिवेदी ने फोन करने पर चौहान गेस्टहाउस गए, जहां विवाद के बाद लौटते समय पुलकित ने अमन चौहान, अंकुश चौहान, अमन वर्मा एवं अन्य कुछ लोग पर कट्टा के बट से हमला कर दिया। उसके मित्र सर्वेश ने विरोध किया तो उस पर भी जानलेवा हमला किया, दिवाकर को बेल्ट से मारा व उसकी चेन छीन ली। अरुण को लोहे की राड से मारा और उसकी भी चौन व फोन छीन लिया। हत्या की नियत से बांका लेकर दौड़ाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments