Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमेरठ : गणेश विसर्जन यात्रा में युवक की चाकू गोदकर हत्या, LIVE...

मेरठ : गणेश विसर्जन यात्रा में युवक की चाकू गोदकर हत्या, LIVE वीडियो आया सामने

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के कस्बे में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान एक युवक की सरेआम चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब यात्रा में भीड़ मौजूद थी। हमलावरों ने बाइक से आकर युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छह से अधिक हमलावरों ने युवक को घेरकर चाकुओं से गोदना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात का LIVE वीडियो भी सामने आया है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक को बार-बार चाकू से हमला कर रहे हैं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। सरधना कस्बे की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments