Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSखेत गई युवती को झाड़ियों में खींच कर किया दुष्कर्म, आरोपी के...

खेत गई युवती को झाड़ियों में खींच कर किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

  • शोर मचाने पर आरोपी ने पीड़िता का दुपट‌टे से बांधा मुंह, आरोपी फरार

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में शौच करने गई युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवक ने युवती को दबोचकर झाड़ियों में खींच लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला 4 सितम्बर की शाम का है। एक गांव निवासी युवती (20) शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान मसौली थाना क्षेत्र के गिदरही गांव निवासी अमन वहां पहुंच गया और उसने अचानक पीछे से युवती को दबोच लिया। शोर मचाने से रोकने के लिए उसने दुपट्टे से मुंह बांध दिया और झाड़ियों में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही है। घटना की जानकारी होने पर युवती के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमन के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments