Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSआत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की प्रेमिका को उसके पिता को...

आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की प्रेमिका को उसके पिता को पुलिस ने भेजा जेल

आग में झुलसे युवक का चल रहा है लखनऊ के सिविल अस्पताल में उपचार

बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने के मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रेमिका और उसके पिता को जेल भेज दिया है।

घटना शुक्रवार रात की है। लखनऊ थाना नगराम के तमोरिया गांव निवासी दीना (24) प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे दीना को सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित के बड़े भाई राहुल की तहरीर पर प्रेमिका और उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि दीना पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जलाने का प्रयास किया गया। मामले में जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को प्रेमिका और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments