Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSकिसान पथ पर दर्दनाक हादसा: बेसहारा गोवंश से टकराकर युवक की मौत,...

किसान पथ पर दर्दनाक हादसा: बेसहारा गोवंश से टकराकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बाराबंकी। लखनऊ से देर रात लौटते समय एक युवक की बाइक किसान पथ पर बैठी बेसहारा गाय से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

देवा थाना क्षेत्र के ग्राम महरौड़ निवासी विकास यादव (28 वर्ष) लखनऊ में एक अधिकारी के घर नौकरी करता था। मंगलवार रात लगभग 10 बजे वह अपनी बाइक से किसान पथ होते हुए घर लौट रहा था।

बबुरिहा गांव के पास सामने से आ रही एक कार को साइड देने के प्रयास में विकास की बाइक सड़क पर बैठी एक बेसहारा गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय की सींग युवक के सीने में जा घुसी। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पीड़ित परिवार में मातम छा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रामीणों में सड़क पर बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या को लेकर आक्रोश देखा गया।

स्थानीयों में आक्रोश, प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग: किसान पथ जैसे तेज रफ्तार मार्ग पर लगातार बेसहारा गोवंश की मौजूदगी अब तक कई हादसों का कारण बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार कौन है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments