Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजेल में तीन वर्षों से बंद सात वर्षिय बालिका से दुष्कर्म के...

जेल में तीन वर्षों से बंद सात वर्षिय बालिका से दुष्कर्म के आरोपित बंदी की मौत,

बाराबंकी। जिला कारागार बाराबंकी में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोप में बंद एक बंदी की रविवार शाम मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मसौली थाना क्षेत्र के जलुआमऊ मजरे पतिहापुरवा निवासी सुभाष यादव (40) के रूप में हुई है. जो 10 नवंबर 2022 से जेल में निरुद्ध था। जेल प्रशासनिक के अनुसार बंदी की मौत दयाघात पड़ने से हुई है।

जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से वीडियो-ग्राफी के साथ कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का एक भाई भी उसी मामले में जेल में बंद है।

08 नवंबर 2022 को एक सात वर्षीय बालिका के पिता ने सुभाष यादव और उसके भाई लालजी यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसी दिन दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुभाष अविवाहित था और तभी से जिता कारागार में बंद था।

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत

जेल प्रशासन के अनुसार, सुभाष की तबीयत दो दिन पहले बिगड़ी थी. जिसके बाद उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गैस और पेट से संबंधित समस्या की शिकायत के बाद उसकी निगरानी की जा रही थी। रविवार शाम को स्थिति और बिगड़ने पर सुभाष को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत से एक दिन पहले की थी परिजनों से बात

मृतक के भाई शिव कैलाश और तिलक राज के अनुसार, सुभाष ने शनिवार को जेल के पीसीओ से घर पर फोन किया था। बातचीत सामान्य रहीं और उसने किसी स्वास्थ्य समस्या का जिक्र नहीं किया था। परिवार का कहना है कि सुभाष को कोई पुरानी बीमारी भी नहीं थी।

” बंदी की मौत हृदयाघात से हुई प्रतीत होती है। नियमानुसार पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। ”

कुंदन कुमार, जेल अधीक्षक 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments