चार दिन पूर्व मोबाइल से भरा भगा लेकर फरार हो हुए थे आरोपी, 71 मोबाइल बराद
बाराबंकी। कर्ज से डूबा एक सेल्समैन लूटेरा बन गया, जिसने 04 दिन पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे सेल्समैन के साथ मोबाइल से भरा बैग लूट को अंजाम दिया था। सीतापुर के महमूदाबाद में मोबाइल दुकान संचालक ने कुर्सी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कुर्सी पुलिस ने स्वाट एवं सर्विलांस टीम की मदद से मुख्य आरोपित सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर घटना का सफल राजफाश किया है। आरोपितों के कब्जे से 71 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
सीतापुर के महमूदाबाद कस्बा निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र जहीर अहमद महमूदाबाद में ही महाराजा मोबाइल की दुकान चलाते हैं। जावेद की दुकान पर प्रमोद कुमार पुत्र राम दास निवासी पैतेपुर महमूदाबाद सेल्समैन का काम करता है। प्रमोद के पास 16 सिंतबर की दोपहर में फोन आता है कि और उसे बताया जाता है कि पोखन्नी रेगुलेटर के पास शगुन मोबाइल के नाम से एक दुकान खोल रहे है, जिसकी ओपनिंग पर 25 से 30 मोबाइल की आवश्यकता है। पुनः दूसरे दिन फोन आने पर प्रमोद लगभग 70 से 80 मोबाइल बैग में रखकर डिलीवरी देने के लिए पहुंचा तो उसे निगोहा के पास देवा मोड़ पर बुलाया गया। जावेद के अनुसार प्रमोद जब बताए हुए रास्ते की ओर गया तो वहां मोटर साइकिल सवार तीन लोग खड़े थे। तीनों ने प्रमोद को बैग छीना और निगोहा की तरफ भाग गए। पीड़ित सेल्समैन ने घटना की सूचना अपने दुकानदार को दी। दुकानदार जावेद ने आनन-फानन में कुर्सी थाना पहुंच कर घटना की तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू की।
स्वाट एवं सर्विलांस टीम की मदद से 21 सितंबर को कुर्सी पुलिस ने सीसी फुटेज एवं डिजिटेल डेटा की मदद से लूट की घटना में शामिल एक सेल्समैन सहित तीन लोगों को लिखना अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सादभारी निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा उर्फ संदीप कुमार विश्वकर्मा पुत्र राजाराम व ग्राम सिंगहापुरवा, मोहम्मदपुरखाला निवासी रचित वर्मा पुत्र विजय वर्मा तथा आकाश वर्मा पुत्र हनुमान प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपित सुनील घटना का मास्टरमाइंड है, जो खुद सेल्समैन का काम करता था। जिसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था जिससे उसे रूपयों की आवश्यकता थी। जिसके लिए उसने प्रमोद को उसके साथ लूट को अंजाम देने के लिए चिन्हित किया था। तीनों ने डिलीवरी का आर्डर देकर निगोहा से देवा जाने वाली नहर पटरी के पास प्रमोद का बैग छीना और फरार हो गए। घटना में शामिल आरोपित आकाश वर्मा लखनऊ में रेपिडो में नौकरी करता है। घटना में प्रयुक्त हुई टीवीएस रायडर मोटर साइकिल भी आकाश वर्मा की है। इससे पहले मुख्य आरोपित सुनील ने मटियारी में भी एक मोबाइल छीना था, जिसमें दूसरी सिम डाल करके ही उसने प्रमोद को फोन किया था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 71 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद कर ली है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कुर्सी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह सहित स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक ब्रज किशोर सिंह तथा सर्विलांस टीम प्रभारी अजय सिंह व उनकी टीम की घटना का राजफाश करने पर प्रशंसा की।