Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी के ढाबे पर दो पक्षों के विवाद हुई फायरिंग, युवक घायल

बाराबंकी के ढाबे पर दो पक्षों के विवाद हुई फायरिंग, युवक घायल

  • कोतवाली नगर पुलिस फायरिंग होने से कर रही इंकार, घायल युवक अस्पाल में भर्ती

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल चौराहे पर शनिवार रात बादी नगर के पास स्थित लक्ष्मी ढाबा पर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान मारपीट हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मखदुमपुर गांव के सचिन यादव खाना खा रहे थे, तभी रमन यादव और आनंद यादव वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग शामिल थे। घटना के दौरान फायरिंग की भी बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस ने इस दावे का खंडन किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष शनिवार की सुबह लखनऊ में समाजवादी पार्टी की एक बैठक में शामिल थे, जहां से मनमुटाव की वजह से विवाद की जड़ें पनपीं। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली के चौकी प्रभारी बड़ेल, रविंद्र सिंह ने बताया, “यह मारपीट आपसी विवाद के कारण हुई है। फायरिंग की घटना नहीं हुई है।”  मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments