Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने पति पर हत्या...

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया

  • मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की घटना, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया, आरोपी पति व ससुरालीजन फरार

बाराबंकी। मौहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुरवा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात की है। मृतका के मायके पक्ष ने इसे हत्या करार देते हुए पति पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद करने की बात कही है।

मृतका की पहचान शांति देवी (27 वर्ष) के रूप में हुई है. जो माधोपुरवा निवासी रलेश की पनी थी। मृतका के भाई लक्ष्मण, निवासी मांझारायपुर, धाना टिकेतनगर, ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 12 बजे रत्नेश ने फोन कर शांति की मौत की सूचना दी थी।

शव देखने तक नहीं दिया, पहले ही पोस्टमार्टम को भेजा गया

लक्ष्मण का कहना है कि जब तक वे परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था और उन्हें अपनी बहन का अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शांति का पति रलेश का एक अन्य महिला से अवैध संबंध था और वह दूसरी शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था. जिससे परिवार को शंका है कि शांति की हत्या की गई है।

पति समेत ससुरालीजन मौके से फरार

घटना के बाद पति रत्नेश व अन्य ससुरालीजन मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घर को सील कर दिया है और मामला जांच में है।

धाना मोहम्मदपुर खाला प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि तहरीर मिलती है तो थ्प्त् दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments