Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSतेज रफ्तार हाफ डाला छप्परनुमा होटल में घुसा, चाय पी रहे व्यक्ति...

तेज रफ्तार हाफ डाला छप्परनुमा होटल में घुसा, चाय पी रहे व्यक्ति की मौत, दो घायल

  • दरियाबाद थाना क्षेत्र की घटना, चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया

बाराबंकी। जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाफ डाला छप्परनुमा होटल में जा घुसा। इस हादसे में होटल में बैठकर चाय पी रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि होटल संचालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। नियामतपुर गांव निवासी राम खेलावन (54 वर्ष) गाजीपुर-दरियाबाद मार्ग पर स्थित एक उप्परनुमा होटल में चाय पी रहे थे। इसी दौरान इमरान उर्फ करिया पुत्र साबित अली. जो कि इसी गांव का निवासी बताया जा रहा है. तेज रफ्तार हाफ डाला लेकर गुजर रहा था। वाहन अनियंत्रित होकर सीधे होटल में घुस गया, जिससे राम खेलावन गंभीर रूप से कुचल गए।

हादसे में दो अन्य घायल

हादसे में होटल संचालक श्यामलाल वर्मा और नरेंद्र तिवारी को भी आंशिक चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायल राम खेलावन को तत्कात जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद चालक इमरान वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची दरियाबाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की लगातार आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments