Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSशार्ट सर्किट से एचडीएफसी बैंक की शााखा में लगी आग, लाखों का...

शार्ट सर्किट से एचडीएफसी बैंक की शााखा में लगी आग, लाखों का नुकसान

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

बाराबंकी। अयोध्या रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास शनिवार को एचडीएफसी बैंक शाखा में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग बैंक परिसर के पीछे स्थित इलेक्ट्रिकल पैनल में शार्ट सर्किट के कारण लगी।

बैंक में उस समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, क्योंकि यह माह का चौथा शनिवार था। हालांकि, मरम्मत कार्य चल रहा था, जिसके चलते परिसर में धुआं फैल गया।

आसपास के लोगों ने धुआं निकलते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेश सिंह के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने बैंक के पीछे की ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पाया।

आग लगने से परिसर में रखा इनवर्टर, पंखा, लकड़ी और अन्य कबाड़ जल गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि करेंसी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं।

आग की लपटें और धुआं देखकर पास के मेगा मार्ट और अन्य दुकानों से ग्राहक और दुकानदार बाहर निकल आए। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

कुछ माह पूर्व भी इसी शाखा के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग चुकी थी, लेकिन बैंक प्रशासन ने सुरक्षा के प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments