Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसड़क हादसे में युवक की मौत, रातभर गड्ढे में पड़ा रहा शव

सड़क हादसे में युवक की मौत, रातभर गड्ढे में पड़ा रहा शव

बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। बहन के घर मुंडन संस्कार से लौट रहे संतोष कुमार (38) को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। मौके पर ही संतोष की मौत हो गई, लेकिन रातभर किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी और शव गड्ढे में पड़ा रहा।

जानकारी के अनुसार जयचंदपुर निवासी संतोष कुमार बड्डूपुर थाना क्षेत्र के कतुरीकलां गांव स्थित अपनी बहन के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से देर रात करीब 11 बजे वह बाइक से लौट रहे थे। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर निंदूरा गांव के निकट मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में घायल संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। गड्ढे में गिरने से उनका मोबाइल भी पानी में खराब हो गया, जिससे परिजन पूरी रात संपर्क न कर सके। संतोष के घर न पहुंचने पर परिजन रातभर तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सुबह गांववालों ने गड्ढे में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ओदार चौकी इंचार्ज श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments