Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहैलो मैं डीएम बोल रही हूँ....आपको शिकायत की प्रति व्हाट्सएप किया है,...

हैलो मैं डीएम बोल रही हूँ….आपको शिकायत की प्रति व्हाट्सएप किया है, तुरंत निस्तारण कराइए

  • मिशन शक्ति के तहत एक दिन की डीएम बनी छात्रा आंचल वर्मा ने एसडीएम रामनगर को किया फोन

बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा आंचल वर्मा ने एक दिन के लिए जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला। जरहरा निवासी किसान की बेटी आंचल वर्मा को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में बुलाकर डीएम के दायित्वों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

एक दिन की डीएम बनी छात्रा आंचल वर्मा का स्वागत करते जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी

कार्यभार संभालते ही आंचल वर्मा ने दो महत्वपूर्ण शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया। बिहार की तेतरा देवी ने अपनी व्यथा रखते हुए बताया कि उनकी बेटी पिंकी और दामाद की आग में जलकर मृत्यु हो चुकी है। सरकार से मिले मुआवजे की राशि में से नौ लाख रुपये उनके देवर ने हड़प लिए। इस पर आंचल वर्मा ने एसडीएम रामनगर गुंजिता अग्रवाल से वार्ता कर मृतक के नाबालिग बच्चों के हित में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसी तरह रहीमाबाद के राम प्रताप ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के मार्ग पर विपक्षियों ने अतिक्रमण कर आरसीसी के खंभे गाड़ दिए हैं और उस पर छत डालने का प्रयास कर रहे हैं। आंचल वर्मा ने इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम नवाबगंज को जांच कर कार्रवाई करने के लिए लिखित निर्देश दिए।

आंचल वर्मा ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण भी किया और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। एक दिन की डीएम बनी छात्रा ने अपनी सक्रियता और संवेदनशीलता से जिला प्रशासन की कार्यशैली को बखूबी निभाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments