Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअवैध कब्जे की जांच करने गए लेखपाल की पिटाई, सरकारी अभिलेख फाड़े,...

अवैध कब्जे की जांच करने गए लेखपाल की पिटाई, सरकारी अभिलेख फाड़े, दो नामजद समेत एक दर्जन पर मुकदमा

बाराबंकी। चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंचे राजस्व लेखपाल पर दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सरकारी अभिलेख फाड़ दिए गए और लेखपाल को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, तहसील नवाबगंज क्षेत्र के ओबरी निवासी लेखपाल भानू प्रताप वर्मा 3 अक्टूबर को ग्राम डिहुआ मजरे दारापुर में गाटा संख्या 413 के सरकारी चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान लगभग तीन बजे डिहुआ निवासी हरगोविंद पुत्र कमलेश व प्रियांशु यादव अपने 10 साथियों के साथ पहुंचे और लेखपाल से गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि हमलावरों ने लेखपाल की शर्ट का कॉलर पकड़कर मारपीट की, पैमाइश उपकरण फेंक दिए और सरकारी अभिलेखों को फाड़कर जमीन पर फेंक दिया। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लेखपाल को जानमाल की धमकी भी दी।

कोतवाली नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हरगोविंद, प्रियांशु यादव व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ सुधीर सिंह ने बताया कि मामले में कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments