Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबेटी की ससुराल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, बाइक...

बेटी की ससुराल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक हादसे के बाद फरार

बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सिद्धौर–कोटवा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। असंद्रा पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिद्धौर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पूरेदुनिया सिंह निवासी दुर्गा अपनी बेटी रीना की तबीयत खराब होने की सूचना पर शनिवार की रात करीब 11 बजे पत्नी सोमवारा (50 वर्ष) के साथ बेटी की ससुराल कोटवाधाम गांव जा रहे थे। दोनों गांव के ही धर्मेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल से निकले थे।

बताया गया कि सिद्धौर–कोटवा मार्ग पर मसूरपुरवा के पास बाइक चला रहे धर्मेंद्र की आंख में कुछ पड़ जाने से वह बाइक पर नियंत्रण खो बैठा, और सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे में सोमवारा को सिर में गंभीर चोटें आईं।

सूचना पर पहुंची असंद्रा पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका के पति दुर्गा ने बताया कि हादसे के बाद धर्मेंद्र सिंह अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया और उसका मोबाइल फोन भी बंद है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments