उत्तर प्रदेश। टी-20 क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिली है।
इन दिनों रिंकू कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी कैंप में हिस्सा ले रहे हैं।
👉 मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रिंकू को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
-
धमकी देने वाली गैंग – डी कंपनी (दाऊद इब्राहिम गैंग)
-
मांगी गई फिरौती – 5 करोड़ रुपये
-
धमकी भेजने का समय – फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच
-
धमकी भरे मैसेज – 3 बार (रिंकू की प्रमोशनल टीम को भेजे गए)



