Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSओएलएक्स के जरिये सिपाही से ठगी, कार खरीदने के बहाने उड़ाए ₹60...

ओएलएक्स के जरिये सिपाही से ठगी, कार खरीदने के बहाने उड़ाए ₹60 हजार

बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर में तैनात सिपाही दिनेश कुमार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके साले राजेश कुमार के नाम से फोन कॉल कर कार खरीदने के बहाने ₹60,200 की रकम ठग ली।

जानकारी के अनुसार, कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को राजेश बताकर तत्काल पैसों की जरूरत बताई। सिपाही दिनेश ने भरोसा कर बताए गए बैंक खाते में ₹60,200 भेज दिए। बाद में जब कार नहीं मिली तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

जांच में पता चला कि यह बैंक खाता जतिन कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी बुराड़ी, दिल्ली के नाम पर है और पूरी वारदात ओएलएक्स वेबसाइट के माध्यम से की गई साइबर ठगी थी।

पीड़ित ने बताया कि ठगों ने उनके अन्य परिजनों से भी करीब ₹5.5 लाख की रकम हड़प ली है। सिपाही ने इस संबंध में साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साइबर सेल की मदद से ठगों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments