Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSकपड़ा व्यापारी ने रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

कपड़ा व्यापारी ने रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

बाराबंकी। शहर में सोमवार को एक कपड़ा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर कोतवाली नगर पुलिस मौजूद है।

लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी व्यापारी नीरज जैन मूल रूप से सरावगी मोहल्ले के रहने वाले थे और फिलहाल किराए के मकान में रह रहे थे। घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो नीरज खून से लथपथ पड़े मिले।

नीरज जैन मशहूर कल्पना साड़ी सेंटर के मालिक पवन उर्फ डब्बू जैन के छोटे भाई थे। बताया जा रहा है कि नीरज आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments