Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSडीजे की जिद, दहेज का लालच और संवेदनहीनता ने नहीं उठने दी...

डीजे की जिद, दहेज का लालच और संवेदनहीनता ने नहीं उठने दी दुल्हन की डोली

  • कन्या पक्ष ने न्याय के लिए पहुंचा थाने की चौखट

बाराबंकी। मानवीय संवेदनाओं को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। चचेरे भाई की मौत से गम में डूबी दुल्हन के घर पहुंचे बारातियों ने डीजे बजाने की जिद और दहेज की मांग को लेकर शादी तोड़ दी और बिना दुल्हन बारात वापस लेकर चले गए। दुल्हन के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार रविवार देर शाम बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम तूलीपुर निवासी राजू के पुत्र सूरज की बारात थाना क्षेत्र के ही ग्राम ज्योरी निवासी राजेश के यहां पहुंची थी। द्वारचार के बाद बारातियों ने डीजे पर ऊंची आवाज में फरमाइशी गाने बजवाने शुरू कर दिए।

इसी दौरान दुल्हन पूजा के पिता राजेश ने बारातियों से गुजारिश की कि परिवार में आज ही एक 15 वर्षीय चचेरे भाई की मौत हुई है, इसलिए कृपया डीजे बंद करा दें। लेकिन नशे में धुत बाराती नहीं माने। बहस बढ़ी तो बारातियों ने दहेज में 50 हजार रुपये नगद और सोने की चेन की मांग कर दी। दुल्हन पक्ष द्वारा आपत्ति जताने पर विवाद बढ़ा और बाराती बिना शादी किए ही बारात वापस लेकर चले गए।

5 दिन में दो मौतों से गमगीन था परिवार: बताया गया कि शादी से 5 दिन पहले ही दुल्हन पूजा की 50 वर्षीय दादी प्रेमा देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। दादी की मौत से परिवार पहले से ही शोक में था। उसी के बाद शादी वाले दिन 15 वर्षीय चचेरे भाई की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया।

इसके बावजूद परिवार ने पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार शादी की तैयारियां कीं। लेकिन बारात आने के बाद डीजे बंद करने की साधारण सी गुजारिश पर बारातियों का बवाल और दहेज की मांग सामने आई।

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार: सोमवार देर शाम दुल्हन के पिता राजेश ने थाने में तहरीर देकर बारातियों पर दहेज की मांग और शादी तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments